लोकसभा चुनाव हारने के बाद दिग्विजय सुर्खियों में रहने के लिए बयान देते हैं, मैं उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देती: उमा भारती

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है। उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश को संगठन का राज्य माना गया है। यहां संगठन ने ही राज किया और सारे फैसले संगठन ने ही लिए है। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया जैसे नेताओं के कारण कार्यकर्ताओं की क्षमता बहुत बड़ी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में उमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह (दिग्विजय सिंह) सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देते हैं। वहीं मंत्री गोविंद सिंह को संघ में आने का न्यौता तक दे डाला। उमा भारती मंगलवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने आई थीं। उन्होंने शर्मा को केसर चंदन का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।